फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र को घायल कर 89 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े बैंक से रुपये निकालकर अपने आफिस पर जा रहे बैंकमित्र को घायल कर बाइक पर सवार तीन बदमाश 89 हजार रुपये, मोबाइल और हेलमेट लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना से पर जहानागंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहानागंज थाना क्षेत्र के तरछा गांव निवासी सत्यनरायन यादव पुत्र सर्वजीत जहानागंज थाने के दौलताबाद बाजार के पास स्थित इलाहाबाद बैंक मित्र है। घर के पास आफिस खोल रखी है। यहीं से वह आधार कार्ड के जरिए खाताधारकों को रुपये देने और जमा करने का काम करता है। ग्राहकों को रुपये देने के लिए वह बैंक की शाखा से रुपये निकालकर ले जाता था। नित्य की भांति शुक्रवार की दोपहर सत्यनरायन बैंक से 89 हजार रुपये निकाला और बाइक से आफिस जा रहा था। जैसे ही वह जिगरसंडी गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उसके पास मौजूद रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से चेहरे पर मारकर घायल कर दिया। साथ ही कनपटी पर तमंचा सटाकर 89 हजार रुपये, मोबाइल और हेलमेट लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सत्यनरायन ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक जहानागंज नदीम अहमद फरीदी और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पहुंच गई। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें