फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई का अपहरण कर मांग रहे 14 लाख की रंगदारी 20-32-30

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक व्यक्ति के बहनोई का अपहरण कर अज्ञात बदमाश 14 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे है। पीड़ित ने इस बाबात माहुल चौकी पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बिहार प्रांत के रोहतास जिले का रहने वाला असलम पुत्र अली हुसैन फेरी लगा कर कपड़ा बेचने का काम करता है। वह 17 सालों से अहरौला थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहता है। कुछ दिनों पूर्व उसका बहनोई अबुलैस अंसारी निवासी बनकेहुरा जिला भभुआ बिहार उसके सकतपुर स्थित किराये के आवास पर आ कर रहने लगा। बुधवार की शाम बहनोई अबुलैस माहुल चौक पर घुमने गया हुआ था। इसी दौरान बुलेट बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा कर अपहृत कर लिये। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी असलम को दी तो उसके होश उड़ गये। गुरुवार की शाम असलम अहरौला थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे माहुल चौकी पर तहरीर देने के लिए भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात से अब तक उसके मोबाइल पर कई काल आ चुके है। काल करने वाले ने अपना तीन एकाउंट नंबर दिया है। जिसमें फिरौती के रुप में 14 लाख रुपये डालने को कहा गया है। ऐसा न करने पर अपहरण करने वाले उसके बहनोई की हत्या कर लाश भेजने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें