सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी त्रिभुवन गुप्त की पत्नी 40 वर्षीया मीना गुप्ता की 21 जून की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर हुई मौत के मामले में त्रिभुवन ने पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
त्रिभुवन गुप्त पत्नी और एक गोद ली गई बच्ची के साथ मकान में रहता था। वह मकान उसे पारिवारिक बंटवारे में मिला था। पीड़ित का आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग मकान पर कब्जा करना चाहते थे। उनकी प्रताडना से पत्नी परेशान थी। पीड़ित ने प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री, गृहमंत्री डीजीपी, डीएम, एसपी को पत्रक भेजकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पति ने तहरीर दिया है। जिसकी जांच कराई जांच रही है।