जहानागंज। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी गुड्डू (22) पुत्र रामब्रत ने सोमवार को अपनी ससुराल से घर लौटा और रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह पत्नी की विदाई न होने से नाराज चल रहा था।
गुड्डू के घर वालों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी शहर कोतवाली मऊ के मुंशीपुरा मुहल्ले में हुई थी। गुड्डू अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया हुआ था। लेकिन विदाई न होने पर सोमवार की शाम वह घर लौट आया। सोमवार रात को गुड्डू ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच की जा रही है।
कमरे में लटकता मिला गार्ड का शव, हत्या की आशंका
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकभारीखास गांव निवासी दिनेश यादव (28) शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर किराए के मकान में रहता था। उसके साथ पत्नी संध्या और मित्र सुनील भी रहते थे। दिनेश यादव शहर के हर्रा की चुंगी मुहल्ले में स्थित ग्रामीण बैंक के एटीएम पर गार्ड की नौकरी करता था। जबकि पत्नी संध्या और मित्र सुनील शहर के एक बड़े शापिंग माल में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम संध्या जब ड्यूटी से से अपने कमरे पर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो संध्या ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दिनेश की लाश गमछे के सहारे कमरे में लटक रही थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान दिनेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शक के आधार पर दोस्त सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। पूछताछ के लिए सुनील को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा।