फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामाश्रय साहनी पर भी लगा एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शराब माफिया रामाश्रय साहनी पर रासुका लगा दिया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामाश्रय साहनी पर एनएसए लगाने के लिए रिपोर्ट एसपी अजय कुमार साहनी ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को भेजी थी जिस पर सोमवार को डीएम ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामाश्रय साहनी द्वारा सप्लाई की गई जहरीली शराब पीने से 7 जुलाई 2017 को रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, जीयनपुर और बिलरियागंज के 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही रामाश्रय जेल में बंद है। वह अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में बार-बार अपील कर रहा है। सोमवार को एसपी अजय कुमार साहनी ने रामाश्रय के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई करने के लिए डीएम के यहां रिपोर्ट भेजी थी जिस पर डीएम ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इससे पूर्व पुलिस जहरीली शराब की सप्लाई करने वाले मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र, जीयनपुर के गनिका यादव पर एनएसए लगा चुकी है। शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस विभाग की तरफ से की जाने वाली यह तीसरी और बड़ी कार्रवाई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामाश्रय के विरुद्ध एनएसए लगने के बाद अब रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें