ठेकमा । बरदह थाना क्षेत्र के चौकी मोड़ पर रविवार की शाम अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत युवक पवन गुप्ता (38) पुत्र स्व. रामचंदर बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव का निवासी था। वह रविवार की शाम अपना खेत देखने गया हुआ था। खेत से घर वापस आने के लिए चौकी मोड़ पर पवन आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग को पार कर रहा था। तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। लोग जब तक पवन को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। पवन गुप्ता दो भाईयों में छोटा था। वह दो बच्चों का पिता था। पवन का बड़ा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है। जबकि वह घर पर रहकर खेती करता था।