फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों की पहचान के लिए जेल पर रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास 28 अगस्त की सुबह गोली मारकर की गई नर्सिंग होम संचालक अरविंद डिसूजा की हत्या की मुख्य साजिशकर्ता उसकी प्रेमिका प्रियंका को चार सितंबर की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका, जिन्होंने गोली मारी थी। पूछताछ के दौरान प्रिया ने भी जानकारी नहीं दी। ऐसे में पुलिस हत्या करने वालों की पहचान के लिए जेल में प्रियंका से मिलने वालों पर नजर रखते हुए उनका रिकार्ड खंगालकर पता लगाएगी।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के खेराबाद नाजोपट्टी गांव निवासी नर्सिंग होम अरविंद डिसूजा उर्फ गुड्डू की 28 अगस्त की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अरविंद का सिधारी थाने के चकगोरैया के पास स्थित काशी राम आवास कॉलोनी के रहने वाली प्रियंका उर्फ प्रिया से उसका संबंध था। प्रिया को वह सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित एक मेडिकल कालेज से जीएनएम (नर्स) का कोर्स करा रहा था। पढ़ाई के दौरान प्रिया का संपर्क अन्य कई लड़कों से हो गया। यह बात अरविंद को नागवार लगी और उसने प्रिया को इससे मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अरविंद ने अपने यहां से प्रिया को हटा दिया था। इसी से वह खार खाएए बैठी थी। मामले की जांच दौरान मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर प्रियंका का नाम उजागर होने पर चार सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रिया ने अपना जुर्म स्वीकार किया। लेकिन उसने हत्या करने वाले के नाम नहीं बताए।

कोट
नर्सिंग होम संचालक अरविंद डिसूजा को गोली मारने वालों की पहचान के लिए जेल में निरुद्ध प्रियंका उर्फ प्रिया से मिलने वालों पर नजर रखते हुए पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में जेल प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें