फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ कार्यालय के ठीक सामने रविवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय बाइक सवार खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहे थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी फौजदार (55) पुत्र रामाधार के परिवार की एक युवती की शादी शहर के ब्रह्मस्थान पर हुई है। रविवार की शाम को फौजदार अपने परिवार के राजकुमार (30) पुत्र कांता के साथ बाइक से खिचड़ी पहुंचाने आया था। रात करीब 11 बजे दोनों लोग खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में फौजदार की मौत हो गई। जबकि राजकुमार का इलाज चल रहा। फौजदार चार बेटों का पिता था। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें