फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन को पीट उपकेंद्र में किया तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। विद्युत आपूर्ति ठीक तरह से न होने से नाराज मेंहनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के लोगों ने गुरुवार की दोपहर विद्युत उपकेंद्र गौरा में लाइनमैन को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही उपकेंद्र में तोड़फोड़ की। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आरोपी फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लाइनमैन ने आपूर्ति ठप कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। विभागीय अधिकारियों और प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद बहाल की गई। पुलिस लाइनमैन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन शंकर राम पुत्र सुन्नर मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव का निवासी है। वह विद्युत उपकेंद्र गौरा पर प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्यरत है। शंकर राम के मुताबिक गुरुवार की दोपहर को वह उपकेंद्र में बैठा हुआ था। तभी मेंहनगर कस्बा से सटे दौलतपुर गांव निवासी सुफियान पुत्र एकलाख, शहनवाज पुत्र जावेद आदि अपने एक दर्जन से अधिक साथियों को लेकर पहुंचा। आपूर्ति ठीक तरह से करने की बात कहते हुए सभी ने शंकर पर लात, घूंसों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उपकेंद्र में तोड़फोड़ किया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने सप्लाई ठप कर दी और मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर और सहायक अभियंता रवि राव मौके पर पहुंचे। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर करीब चार घंटे बाद सप्लाई बहाल करवा दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शंकर की तहरीर के आधार पर सुफियान, शहनवाज सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें