फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बैन से कुचलकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के कठई बसहीं गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पैदल घर लौट रही 12 वीं की छात्रा की स्कूली वैन से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुआवजा की मांग करते हुए पहले दो घंटे तक निजामाबाद-बसहीं मार्ग इसके बाद दो घंटे तक कप्तानगंज- बसहीं मार्ग पर सड़क जाम लगाया। एसडीएम बूढनपुर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। मृत छात्रा मंजू (18) पुत्री शिवबरन निषाद अहरौला थाना क्षेत्र के कठई बसहीं गांव की रहने वाली थी। तीन बहन और दो भाईयों में बड़ी थी। वह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित स्कूल से 12 वीं की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मंजू पैदल ही घर से स्कूल लौट रही थी। जैसे ही वह स्कूल से थोड़े दूर पर आगे बढ़ी की पीछे से आ रही एक स्कूल की वैन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल छात्रा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने लाश जिला अस्पताल भेजवा दिए। उधर घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अहरौला सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। गांव के लोग चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के बर्ताव और मुआवजा की मांग करते हुए पहले निजामाबाद- बसहीं मार्ग पर जाम लगाया। दोपहर दो बजे से करीब चार बजे तक यहां जाम करने के बाद कप्तानगंज-बसहीं मार्ग पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद शाम छह बजे जाम समाप्त हुआ। एसडीएम ने बताया कि नियम के तहत जो भी सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए वह सभी परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें