फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से शिवशंकर यादव (40), कृष्णा यादव (45), प्रेमशीला (40), गोरई (28), रंजना (22), सुरेंद्र (55), प्रेमा देवी (48), तथा दूसरे पक्ष से केसरी यादव (70), निर्मला (25), उर्मिला (20) का नाम शामिल है। यह सभी लोग अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के निवासी हैं। इनके बीच जमीन का विवाद चलता है। मंगलवार को विवादित जमीन पर एक पत्र बोरिंग कराना चाह रहा था। जबकि दूसरा पक्ष विरोध किया। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें यह सभी लोग घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इनका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें