फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए गए मुलायम यादव ने उगले राज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई 30 लोगों की मौतों के मुख्य आरोपी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र को रौनापार थाने की पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। इसके साथ ही मुलायम की निशानदेही पर इस्लामपुर गांव के झाड़ी में छिपाकर रखी गई 40 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में सात जुलाई और उसके अगले दिन जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरना जगदीशपुर गांव सहित अन्य क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने करीब 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं। इनमें से किसी का गुर्दा तो किसी की किडनी या आंख की रोशनी चली गई है। मामले की जांच में घटना के पीछे मुख्य आरोपी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के मुताबिक मुलायम ही अपने साथियों से इन क्षेत्रों में जहरीली शराब की सप्लाई करवाई। शुक्रवार को एसओ रौनापार राकेश सिंह ने कोर्ट के आदेश पर मुलायम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को जहां अन्य कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। वहीं मुलायम की निशानदेही पर इस्लामपुर गांव के सिवान में छिपाकर रखी गई 40 लीटर जहरीली शराब भी बरामद हुआ। शराब बरामद करने के बाद पुलिस ने मुलायम को जेल अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें