सोनौली (महराजगंज)। शुक्रवार को भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल के जवान नेपाल से भारत आने वाले एक एक व्यक्ति एवं वाहनों की डोर मेंटल डिटेक्टर से सघन जांच के उपरांत ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दे रहे है। करीब दस दिनों से सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी का चेकिंग का तरीका बदल गया। भारत नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर तैनात सशस्त्र बल के अधिकारी जवान जांच के लिए आधुनिक यंत्रों से लैस होकर सघन जांच शुरू कर दिया और नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनों व्यक्तियों और छोटे-छोटे सामानों को लेकर जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसएसबी के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर हाई अलर्ट जारी हुआ है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेट ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकसी बढा दी गई है। हर आने जाने वालो की गहन जांच पडताल के बाद ही इन्ट्री दी जा रही है। बार्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सख्ती बरती जा रही है।