फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझहाल में जहर खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी(आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव में गुरुवार की शाम अबूझ हाल में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन अमलोनी गांव निवासी अनिता सरोज (28) की शादी करीब छह वर्ष पूर्व धनछुला गांव निवासी राजू सरोज के साथ हुई थी। इस दौरान अनिता एक बेटी और एक बेटे की मां बनी थी। गुरुवार की शाम अनिता अबूझहाल में जहर खा ली। तबियत खराब होने पर घर वालों को जानकारी हुई तो उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। अनिता की मौत के बाद परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। उधर बेटी के मौत की सूचना मिलने पर उसका पिता दीपचंद सरोज जीयनपुर कोतवाली पहुंचा और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस दीपचंद से तहरीर लेकर अनिता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें