फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरी कार, महिला की मौत, पति, बेटा और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बूढनपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सीएचसी रानीपुर के पास रविवार की भोर में अनियंत्रित कार निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति, बेटा और बेटी घायल हो गए। घायलों का इलाज मऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये लोग ईद मनाने के लिए लखनऊ से मऊ जिले के घोसी स्थित अपने घर जा रहे थे।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी गुड्डू (50) पुत्र युसूफ परिवार सहित लखनऊ रहते हैं। ईद का पर्व अपने घर मनाने के लिए गुड्डू अपने पत्नी जरीना (45), बेटा मोहसीन (22), बेटी मोतीरा (13) के साथ शनिवार की रात लखनऊ से कार से घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर के समीप पहुंची कि कार अनियंत्रित हो गई और फोरलेन के लिए निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी को नाले से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सबको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में जरीना की मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर गुड्डू के परिवार के लोग पहुंच गए और जरीना की लाश सहित अन्य घायलों को अपने साथ लेकर मऊ चले गए। वहां घायलों का किसी अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन

बलरामपुर। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव और रानी की सराय बाजार में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध और वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर गांव निवासी इसराजी देवी (60) पत्नी स्व. कन्हैया रविवार की सुबह रानी की सराय बाजार में बस से उतर रही थी। तभी अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गई। लोग जब तक इसराजी को अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। इसराजी देवी तीन बेटा और तीन बेटियों की मां थी। उधर, बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी गुन्नन (65) रविवार की भोर में खेत में जाने के लिए घर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के अभाव में गुन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। गुन्नन दो बेटा और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें