फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप का चालक और खलासी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा में गुरुवार की रात एक युवती से बलात्कार करने वाले जीप चालक और खलासी को पुलिस ने रविवार की सुबह सेवटा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिला पिलाने के बाद उससे बलात्कार किया। उस समय रो रहे उसके बच्चे को दूध की जगह शराब पिलाई थी।
पुलिस लाइन में रविवार को मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जीप मालिक व चालक श्यामलाल चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा और खलासी घनश्याम यादव तरवां थाना क्षेत्र के भीटी गांव का निवासी है। गाजीपुर जिले की रहने वाली युवती के माता-पिता मेंहनगर थाना क्षेत्र में डेरा डालकर रहते हैं। गुरुवार को युवती अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर गाजीपुर जा रही थी। चिरैयाकोट बाजार जाने के लिए युवती श्यामलाल और घनश्याम की जीप में बैठ गई। युवती को अकेला देखकर यह दोनों उसे काफी देर तक इधर-उधर घूमाते रहे। इस दौरान कोल्ड ड्रींक में शराब मिलाकर पिला दिया। उसे नशे में कर दिया और नरेहथा गांव में स्थित मघई नदी के किनारे ले जाकर बलात्कार किया। युवती का जब बेटा भूख से परेशान होकर रोने लगा तो उसे दूध की बजाय शराब पिला दी। युवती जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। रविवार को एसओ जहानागंज रूपेश सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर श्यामलाल और घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त जीप भी बरामद कर ली गई। एसपी ने बताया कि 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही प्राइवेट आटोरिक्शा और सवारी जीप चालकों के लिए वर्दी, मोबाइल नंबर और फोटोयुक्त पहचान पत्र और वाहनों पर उनका मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य किया जाएगा। - अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें