फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ ने रोड शो के जरिए फिर दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक बार फिर से रोड शो निकालकर अन्य दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया गया। इस दौरान उसके साथ भोजपुरी स्टारों की पूरी फौज मैदान में उतर गई। भोजपुरी सिने तारिका आम्रपाली दुबे धूप की परवाह किए बगैर खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन करती नजर आई। रोडशो में शामिल होने के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह हेलीकाप्टर से पहुंचे। निरहुआ की ओर से शुक्रवार की सुबह नौ बजे केंद्रीय कार्यालय से रोडशो निकाला गया जो भवरनाथ, कप्तानगंज, महराजगंज, परशुरामपुर, बिलरियागंज, मालटारी, जीयनपुर, मुबारकपुर, सठियांव, जहानागंज, इटौरा मोड़, चक्रपानपुर, सिंहपुर, मेंहनगर, तरवां होते हुए मेहनाजपुर पहुंचकर संपन्न हुआ। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार रोड शो में शामिल होने के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां से वह चार पहिया वाहन में सवार होकर जीयनपुर पहुंचे और रोड शो में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें