फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हो सकी लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के शंभूनगर बाजार में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से शनिवार की दोपहर हुई 1.26 लाख रुपये की लूट के मामले में दूसरे दिन रविवार की देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। थाने की पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच में जानकारी हुई कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तीन दिनों से बंद चल रहा था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव निवासी अशोक यादव बैंक मित्र हैं। उसने क्षेत्र के शंभूनगर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। जहां से वह विभिन्न बैकों के खाता धारकों के रुपये उनके खाते में जमा और निकालकर देने का काम करता था। जिसकी वजह से अशोक अपने यहां हमेशा अच्छी खासी रकम रखता था। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अशोक खाना खाने के लिए अपने घर चला गया। इस दौरान दुकान पर उसके ही गांव का अजय राम नामक युवक बैठा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और अजय राम की कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.26 लाख रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रेम यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अशोक यादव की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जिससे अभी तक केस नहीं दर्ज हो सका है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दुकान का सीसीटीवी कैमरा बीते तीन दिनों से बंद पड़ा है। यह कैमरा क्यों और किन परिस्थितियों में बंद था, इन सभी बातों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें