इटावा। भरथना के मुहल्ला गिहार नगर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 35 लीटर अवैध शराब सहित धर दबोच लिया।
कोतवाली में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी ने बताया कि मुहल्ला गिहार नगर में रहने वाला महेश बाबू पुत्र राम स्वरूप मकान के बरामदे में शराब बनाने के उपकरण व 35 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा गया है। इस दौरान 95 लीटर लहन नष्ट किया गया।