काशीपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डेमू ट्रेन संख्या 75304 काशीपुर से लालकुआं जा रही थी। हेमपुर इस्माइल के पास झाड़ियों से निकलकर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोककर घायल को बाजपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया और स्टेशन अधीक्षक की सुपुर्दगी में दे दिया। यहां से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त ग्राम दभौरा मुस्तहकम निवासी मेहरबान (35) पुत्र चिरंजीलाल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।