फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की भावना से की गई हरिराम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई (आजमगढ़)। युवक हरिराम की हत्या बदले की भावना से की गई थी जो उसके गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को सोमवार की सुबह सुम्हाडीह चकिया बाजार के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई हरिराम की बाइक बरामद कर ली गई। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के अड़िचा गांव निवासी हरिराम (40) पुत्र रामअचल की लाश 27 जून को सुलेमापुर गांव में स्थित मझुई नदी पुल के नीचे फेंकी मिली। घटना के संबंध में हरिराम के भाई हरिबंश ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह एसओ पवई मनोज सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस सुम्हाडीह चकिया बाजार के पास से हरिराम के गांव के रहने वाले सुरेश यादव को गिरफ्तार की। पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी यशवंत राजभर का नाम बताया। सुरेश के मुताबिक वह यशवंत और हरिराम आपस में अच्छे मित्र थे। कुछ माह पूर्व यशवंत राजभर अपने गांव के सोनू राजभर की पत्नी को घर से भगा ले गया और दोनों शादी करके गांव लौटे। इस बात पर पंचायत हुई। जिसमें हरिराम ने यशवंत को खूब डांटा और गांव से निकलवा दिया। वर्तमान में यशवंत अपनी पत्नी के साथ कहीं किराए का मकान लेकर रहता है। इसी का बदला लेने के लिए यशवंत ने सुरेश के साथ मिलकर योजना बनाई। 26 जून को तीनों मुतकल्लीपुर बाजार से तीन शीशी देशी और दो बोतल बीयर खरीदा। तीनों सुलेमापुर गांव में मझुई नदी पुल पर बैठकर पी रहे थे। इस दौरान यशवंत और सुरेश ने हरिराम को पुल से नीचे फेंक दिया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों उसकी बाइक लेकर भागे और बागबहार गांव के सिवान में गन्ने के खेत में छिपा दिया। सुरेश की निशानदेही पर हरिराम की बाइक बरामद कर ली गई है। यशवंत अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें