फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शाम घेराबंदी कर नरईपुर गांव के पास से कंटेनर में छिपाकर कानपुर से बिहार ले जाए जा रहे 27 पशुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर तीन तस्कर फरार हो गए। पुलिस पशुओं को थाने पर रखकर कंटेनर को सीज कर दिया। साथ ही पशु तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्कर रिजवान पुत्र माशूक फतेहपुर जिला के देऊ थाना क्षेत्र के हाथगांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि रिजवान अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक कंटेनर में 27 पशुओं को भरकर उन्हें वध के लिए बिहार ले जा रहा था। मंगलवार की शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इन्हें पकडने के लिए घेराबंदी की और नरईपुर के पास से कंटेनर में लगे पशुओं के साथ रिजवान को गिरफ्तार कर ली। तीन साथी फरार हो गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बरामद सभी पशु थाने पर रखकर उन्हें सुपुदर्गी में देने के लिए गांव वालों को बुलाया गया है। कंटेनर सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी रिजवान का चालान कर फरार उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
इनसेट
स्कार्पियो और बोलेरो से पशु बरामद
आजमगढ़। गंभीरपुर और बिलरियागंज थाने की पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से स्कार्पियो और बोलेरो गाड़ी को पकड़कर उसमें से पशुओं को बरामद किया।
गंभीरपुर थाने की पुलिस सोमवार को रानीपुर रजमो गांव के पास से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी अब्दुल रहमान की बोलेरो रोककर उसमें से चार पशुओं को बरामद किया। इसीक्रम में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मोहिद्दीनपुर गांव के पास से एक स्का र्पियो को बरामद कर उसमें से चार पशुओं को बरामद किया। जबकि चालक और पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस दोनों वाहन सीज कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोट
पशु तस्करी में लिप्त गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनएसए और संपत्ती कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों का रिकार्ड खंगाल रही है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें