फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमा में गई किशोरी को डाक्टर ने किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महापारा गांव के पास 13 अक्तूबर की देर शाम बेहोशी हालत में जिस किशोरी को स्कार्पियो सवारों ने फेंका था। वह अभी भी कोमा में है। वाराणसी के बीएचयू द्वारा उसे रेफर कर दिए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बुधवार को यहां के भी डाक्टर ने उसे अन्यत्र कहीं भर्ती कराने की बात कहते हुए रेफर कर दिए हैं। ऐसे में पुलिस के समक्ष यह समस्या उत्पन्न हो गई है कि किशोरी को कहां भर्ती कराया जाए। उधर मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रौनापार थाने में जिन लोगों को आरोपित किया गया है। उसमें रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव निवासी संतोष, जगदीश विश्वकर्मा, अमित साहनी, इसी थाने के कोइलरी गांव में स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चालक संजू को नामजद और चार अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपीगण 13 अक्तूबर को उसकी बेटी का अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया। नशीला पदार्थ सूंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी हाल में महापारा गांव के पास नहर की पटरी पर फेंक दिया। तभी से किशोरी कोमा में है। बीएचयू से रेफर कर देने के बाद पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराई थी। अब यहां से भी डाक्टर रेफर कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के समक्ष यह समस्या उत्पन्न हो गई है कि किशोरी को कहां और किस अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस संबंध में एसओ रौनापार राकेश सिंह ने बताया कि जिन चार युवकों को नामजद किया गया है उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि किशोरी लिफ्ट लेकर उनकी गाड़ी में बैठी थी। उसे महापारा नहर पर उतार दिया गया। जिस समय वह गाड़ी से उतरी उस समय दूसरे वाहन से चोट लगने से घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें