फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालगंज बाजार में शाम को तड़तड़ाई गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में आटोरिक्शा का नंबर लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में रविवार की शाम दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच चली गोली में दो लोग घायल हो गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। दूकानें बंद हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अहरौला और कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

घायलों में संदीप शर्मा (30) पुत्र रामनयन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किसुनदेवपुर गांव का निवासी है। उसका गोपालगंज बाजार में सैलून है। जबकि दूसरा घायल विनय सिंह (28) अहरौला थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि क्षेत्र के दो लोग अपना आटोरिक्शा चलवाते हैं। गोपालगंज बाजार में आटोरिक्शा का नंबर लगाने को लेकर इनमें कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह एक पक्ष का एक अधेड़ संदीप की दूकान पर दाढ़ी बनवा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद अधेड़ पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश में जुट गए। शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर गोपालगंज बाजार में पहुंचे और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान पैर में छर्रा लगने से संदीप घायल हो गया। जबकि विनय के सिर और पैर में गोली लगी है। दूकानदार धड़ाधड़ दूकान का शटर गिराकर भाग गए। थोड़े ही देर में पूरी बाजार खाली हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मनबढ़ फरार हो गए। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें