फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime News: बेटे ने ईंट से प्रहार कर पिता की ली जान, वजह का पता नहीं चल सका

Thu, 18 Aug 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के जिवली गांव में बुधवार की देर रात पुत्र ने पिता की ईंट से वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र के जिवली गांव में बुधवार की देर रात पुत्र ने पिता की ईंट से वारकर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। जिवली गांव निवासी बालकिशुन सरोज (50) गांव के बाहर स्थित पोखरे के किनारे मड़ई डाल कर रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव स्थित घर पर रहते थे।

विज्ञापन


आरोप के अनुसार, बुधवार की रात साढ़े दस बजे बालकिशुन का पुत्र बबलू सरोज पहुंचा और पिता को खींच कर पोखरे की तरफ ले जाने लगा। पिता ने विरोध किया तो पुत्र ने ईंट से वार कर दिया। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरदह थाने के साथ ही अन्य कई थानों की फोर्स के अलावा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी पहुंच गए।  

बड़े बेटे ने तीन साल पहले की थी खुदकुशी
बालकिशुन दो पुत्र एक पुत्री के पिता थे। बड़े पुत्र पिंटू ने तीन साल पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बच्चे व पत्नी मायके में रह रही हैं। छोटे पुत्र बबलू ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल सका है। बालकिशुन की पत्नी विद्यावती की तहरीर पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन

 व्यवसायी ने खुद को गोली मारकर जान दी 

आजमगढ़ के गुरुटोला मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की रात खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  गुरुटोला मुहल्ला निवासी व्यवसायी  मुन्ना सेठ (58) बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो मुन्ना सेठ वहां नहीं थे।

इसके बाद परिजन छत पर गए तो वहां वह लहूलुहान पड़े थे। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मुन्ना को दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मुहल्ले वाले पारिवारिक कलह तो कुछ लोग कर्ज में होने के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कहरहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ पर लटका मिला राजगीर का शव

पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपुर गांव निवासी एक अधेड़ ने बुधवार की रात घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक गया। जानकारी होने पर उसे आनन-फानन में सीएचसी पवई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

छज्जोपट्टी गांव निवासी सुरेश हरिजन (50) पुत्र नेपाली हरिजन राजगीर का काम करता था। रोज की भांति बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात वह घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक गया। रात 12 बजे के लगभग पत्नी की नींद टूटी तो उसने पति को अमरूद के पेड़ पर लटकता देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना के पीछे कारण पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें