फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बहू के घर कुर्की, लंबे वक्त से चल रही फरार

Thu, 18 Aug 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 जहरीली शराब कांड में सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के बड़े भाई लल्लन यादव की बहू आशा वांछित चल रही हैं। कोर्ट से इनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के माहुल जहरीली शराब कांड में शामिल बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बहू के घर पर पवई पुलिस ने गुरुवार को कुर्की की। बाहुबली की बहू का भी मित्तूपुर जहरीली शराब कांड में नाम शामिल है। वह फरार चल रही है। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर पवई पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।

विज्ञापन


फूलपुर-पवई क्षेत्र से सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव का नाम माहुल जहरीली शराब कांड में आया है तो वहीं इनके बड़े भाई लल्लन यादव की बहू आशा यादव मित्तूपुर जहरीली शराब कांड में वांछित चल रही है। कोर्ट से इनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी हुआ था।

इसके अनुपालन को लेकर पवई थाना पुलिस एसओ रत्नेश दुबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरावां चक जगली शाह गांव स्थित आशा यादव के घर पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। एसएचओ फूलपुर अनिल सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें