फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से दुधमुंहे बालक सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाने के सोनापुर, रानी की सराय थाने के अवंतिकापुर, कप्तानगंज थाने के रशूलपुर पासीपुर और देवगांव बाजार में स्थित पोखरे में डूबने से मंगलवार को दुधमुंहे बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। दरवाजे के बाहर खेलते समय दुधमुंहा पोखरे में डूब गया जबकि अन्य दो युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए। वहीं वृद्ध पैर फिसलने से पोखरे में डूब गया। जहानागंज संवाददाता के मुताबिक जहानागंज थाने के सोनापुर गांव निवासी सोनू यादव का डेढ़ वर्षीय बेटा शिवम घर के बाहर खेल रहा था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। सोनू के घर के बगल में पोखरा है। जिसमें बारिश के चलते अधिक पानी भर गया है। खेलते समय शिवम पानी में डूब गया। उसके गायब होने पर परिवार के लोग खोज रहे थे कि लाश उतराई हुई मिली। शिवम दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि मना करने के बावजूद उसने घर के बगल में पोखरा खोदवा दिया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गई। इसी क्रम में बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक रानी की सराय थाने के अदरकपुर गांव निवासी हरेंद्र कुमार (38) पुत्र मोतीलाल सुबह आंवक गांव में स्थित अवंतिकापुर पोखरे में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। पुलिस ने गांव वालों की मदद से उसकी लाश को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हरेंद्र दो बेटों का पिता था। कप्तानगंज संवाददाता के मुताबिक कप्तानगंज थाने के रसूलपुर पासीपुर गांव निवासी पांचू (65) पुत्र स्व. गजई प्रसाद मंगलवार की सुबह शौच करने गया था। वह पोखरे के पानी में हाथ धोने पहुंचा। इस दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गया। लोग जब तक पांचू को पानी से बाहर निकालते कि उसकी मौत हो गई। वह तीन बेटी और एक बेटे का पिता था। इसीक्रम में लालगंज संवाददाता के मुताबिक देवगांव कस्बा निवासी मो. आरिफ (19) पुत्र स्व. कयामुद्दीन मंगलवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कस्बे में स्थित पोखरे में नहा रहा था। इस दौरान सभी बचने के लिए ट्यूब में हवा भरकर साथ ले गए थे। नहाते समय ही ट्यूब से गहरे पानी में गिरा और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर अन्य लोगों को जानकारी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसकी लाश को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा
अमिलो/मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे मंगलवार को पिकनिक मनाने गया युवक नदी में नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चला। तलाश जारी है। नदी में डूबने वाला अबु होफैजा (20) पुत्र मुहम्मद जावेद है। वह मुबारकपुर कस्बे के पूरा सोफी मुहल्ले का निवासी है। कक्षा 11 का छात्र है। मंगलवार को अबू होफैजा अपने अन्य साथियों के साथ ढकवा गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे पिकपिन मनाने गया था। इस दौरान सभी तमसा नदी में नहाने लगे। इस दौरान सभी नदी के किनारे स्थित पेड़ पर चढ़कर नदी में छलांग लगा रहे थे। जैसे ही अबु होफैजा पेड़ से नदी में कूदा कि वापस बाहर नहीं निकला। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर साथ में मौजूद अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाई है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। वह दो भाई और एक बहन में छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें