आजमगढ़। जनपद में नवागत डीआईजी वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडल में अपराध को नियंत्रण में रखना और शिकायतों का समय से निस्तारण कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
2010 बैच के आईपीएस डीआईजी वैभव कृष्ण इसके पूर्व आजमगढ़ मंडल और पड़ोसी जनपदों में एसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसलिए उन्हें मंडल की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी है। इसके पूर्व वह एसपी गाजीपुर, बलिया, बाराबंकी, गाजियाबाद में एसपी के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा वह एटा,इटावा, बुलंद शहर, नोएडा और रेलवे मुरादाबाद में एसएसपी के पद पर रहे। एसपीआर मेरठ के पद पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। 26 बटालियन पीएसी गोरखपुर में भी सेनानायक के पद पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता मंडल में अपराध पर अंकुश लगाने की होगी। इसके साथ ही जो भी फरियादी पुलिस के पास अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे उनकी शिकायतों का समय से निस्तारण हो। इसका वह पूरा प्रयास करेंगे।
हेमराज मीना होंगे जिले में नए कप्तान
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को जहां शासन की ओर से आईजी अखिलेश कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं मंगलवार की शाम एसपी अनुराग आर्य का स्थाना बरेली जनपद कर दिया गया। उनके स्थान पर 2012 बैच के आईपीएस हेमराज मीना को जिले की कमान मिली है।
जनपद में अपराधियों पर लगाम लगाने वाले एसपी अनुराग आर्य का मंगलवार की शाम शासन स्तर से स्थानांतरण कर दिया गया। अब उन्हें बरेली जनपद का एसएसपी बनाया गया है। उनके स्थान पर शासन ने 2012 के आईपीएस हेमराज मीना जो वर्तमान में मुरादाबाद में एसएसपी के पद पर तैनात थे उन्हें आजमगढ़ जनपद का नया कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएस हेमराज मीना जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं।