फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओवरलोड से 81 दिनों में फुंक गए 651 ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बढ़ते तापमान के साथ ही जनपद में ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। अप्रैल से 20 जून (81 दिन) में जिले के छह वितरण खंडों में 651 ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड से जले हैं। अब उमस भरी गर्मी में भी प्रतिदिन औसतन 20 से 25 ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की शिकायतें वर्कशॉप में आ रही हैं। इतनी अधिक मात्रा में फुंक रहे ट्रांसफाॅर्मरों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वर्कशॉप के अधिकारी ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने का कारण ओवरलोड बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए छह वितरण खंड बनाए गए हैं। इन वितरण खंडों में आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षमता के कुल 40 हजार ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। समय के साथ बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या तो बढ़ी लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों की नहीं। जिससे गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
सबसे ज्यादा समस्या फूलपुर और लालगंज डिवीजन के लोगों को झेलनी पड़ती है। इस बार अप्रैल माह से ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए थे। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था। जिससे खपत बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर फुंकने लगे। लेकिन बड़े पैमाने पर ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने से उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में 150 ट्रांसफाॅर्मर फुंके तो मई में इनकी संख्या बढ़कर 301 हो गई। वहीं वहीं जून में 20 जून तक 200 ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। अब उमस भरी गर्मी के कारण प्रतिदिन 20 से 25 ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की शिकायतें आ रही है। इसमें 25, 63 और 100 केवीए के अधिक ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं।
नए ट्रांसफाॅर्मरों के लगने से थोड़ी राहत
शासन के निर्देश पर इस साल शहर के अलावा कई क्षेत्रों में जहां विभिन्न क्षमता के नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए वहीं, कई पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई। वर्कशॉप के अधिकारी मानते हैं कि अगर नए ट्रांसफाॅर्मर और पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं हुई होती तो ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की संख्या और ज्यादा होती। शहरी क्षेत्र में 26 नए ट्रांसफाॅर्मर लगे तो 37 पहले से लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की गई। इसके अलावा अन्य वितरण खंडों में कुछ जगहों पर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि बढ़ाई गई है। संवाद
अप्रैल से अब तक विभिन्न क्षमता के 651 ट्रांसफाॅर्मर फुंके हैं। ट्रांसफाॅर्मरों की गुणवत्ता में कमी नहीं है। ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। वर्कशॉप को जहां से भी ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की शिकायत आ रही है। वहां समय से ट्रांसफाॅर्मर बदला जा रहा है। - अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें