फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद पौत्र पर होगी गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी युवक को अपहृत करने के बाद पेड़ से बांध कर पिटाई मामले में नामजद किए गए अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। नामजद अभियुक्तों में पूर्व सांसद का पौत्र भी शामिल है। वहीं अपहृत युवक के पिता द्वारा नामजद किए गए लोगों में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को अमरेथू गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। अमरेथू गांव निवासी सुरेश यादव के दो ट्रैक्टरों की बैट्री चोरी हो गई थी। उसने बैट्री चोरी का आरोप गांव के ही शिवम पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय पर लगाया था। अपने भाइयों दिनेश व रमेश यादव के साथ शिवम के घर पहुंच कर उसे अपहृत कर लाया। इसके बाद शिवम को पेड़ से बांध कर पिटाई शुरू कर दी गई। शिवम के पिता ने डॉयल 112 पर फोन किया तो पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी कर्मियों ने युवक को छुड़ाना शुरू किया तो इसी दौरान पूर्व सांसद का पौत्र टाइगर पुत्र स्व. विरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से झड़प करने के बाद शिवम को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। इसके बाद पीआरवी कर्मियों ने सूचना थाने पर दी तो कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शिवम को छुड़ा कर थाने लाया गया जहां पिता की तहरीर पर पूर्व सांसद पौत्र टाइगर के साथ ही सुरेश, रमेश व दिनेश को नामजद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की तलाश भी शुरू कर दिया। एक अभियुक्त सुरेश को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार भी कर लिया। घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने पूर्व सांसद के पौत्र समेत इस घटना में नामजद लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की बात कही है। वहीं सुरेश की गिरफ्तारी के बाद शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद जारी है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर प्रवृत्ति का है, फिलहाल पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। नामजद लोगों में एक राजनैतिक दल से जुड़ा व्यक्ति भी अभियुक्त है। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आगे से ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें