फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: सुपर ओवर...देवरिया ने मऊ को किया पराजित, दूसरे मैच में आजमगढ़ ने गोंडा को दी मात; अजीत मैन ऑफ द मैच

Thu, 12 Mar 2026 07:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ की बल्लेबाजी में शिवम सिंह ने 18, सुनील कन्नौजिया ने 20 और अनिल यादव ने नाबाद 22 रन बनाए। गोंडा की ओर से सतीश यादव ने 36 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। इस मैच में अजीत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
क्रिकेट में देवरिया ने मऊ को किया पराजित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 मार्च 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कानपुर, गोंडा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं आजमगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जेपी यादव ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। उद्घाटन मैच मऊ और देवरिया के बीच खेला गया। मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। 

जवाब में देवरिया की टीम ने 20 ओवरों में लक्ष्य की बराबरी कर ली, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में खेला गया। सुपर ओवर में देवरिया ने मऊ को पराजित कर जीत दर्ज की। मऊ की ओर से कुलदीप ने 65 रनों का योगदान दिया। देवरिया की ओर से गेंदबाजी में अनुप यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राजेश पाण्डेय और लोकेश पाण्डेय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिला सम्मान

देवरिया की बल्लेबाजी में शिवा प्रकाश ने 28 रन, लोकेश शुक्ला ने 32 रन तथा सौरभ राय ने 18 रन बनाए। मऊ की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक यादव ने 3 विकेट तथा कुलदीप ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस मैच में लोकेश शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच आजमगढ़ और गोंडा के बीच खेला गया। गोंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आजमगढ़ की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। गोंडा की ओर से बल्लेबाजी में साजिद ने 31 रन और सतीश यादव ने 30 रन बनाए। आजमगढ़ की ओर से गेंदबाजी में अतुल और कुलदीप कृष्णा ने दो-दो विकेट तथा डॉ. अनिल कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें