फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा का जनसमस्याओं को लेकर धरना

Fri, 20 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े । क्षेत्र के लंगड़गंज बाजार में एक दिवसीय धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों सरकारों की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन


 धरने को संबोधित करते  हुए त्रिलोकी नाथ ने कहा कि महंगाई के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार बराबर की जिम्मेदार है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। गरीबो के साथ थानों में न्याय नहीं हो रहा है।

लालचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कहा कि  आजमगढ़ के किसानों की तरफ सरकार का ध्यान ही नहीं गया। कहा कि शासन इसे भी सूखाग्रस्त घोषित करें।

पूर्व जिला मंत्री रामाज्ञा यादव ने कहा कि कोटेदार राशन वितरण में मनमानी कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन लोगों की मांागों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें