फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षा समाज का प्रथम धर्म : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

विज्ञापन
भीरा बाजार में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बरदह। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को गो-रक्षा को समाज का पहला धर्म बताया और कहा कि गो माता की रक्षा करने वाले और उन्हें मारने वाले एक साथ नहीं रह सकते हैं। समाज को एकजुट होकर गो-रक्षा का काम करना होगा।
विज्ञापन

दीदारगंज से चलकर मार्टीनगंज, बंधवा महादेव और बरदह बाजार होते हुए शंकराचार्य रविवार को भीरा बाजार पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। लालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक बेचई सरोज ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ फूल-माला पहनाकर शंकराचार्य का स्वागत किया। भोलेनाथ कल्लू के आवास पर शंकराचार्य की पूजा की गई।
शंकराचार्य ने सपा कार्यकर्ता विनोद यादव को लालगंज विधानसभा क्षेत्र का गो रक्षा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव, घर-घर जाकर लोगों से एक नोट का सहयोग लिया जाए। 500 रुपये से ज्यादा का सहयोग न लिया जाए। इस धनराशि का उपयोग गो सेवा एवं गो रक्षा के कार्यों में किया जाएगा।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने बताया कि गो प्रतिष्ठान के लिए गोविष्ट यात्रा 24 जुलाई तक निकाली जाएगी। 25 जुलाई को लखनऊ में चतुरंगिणी सेना के रूप में संगठन का गठन किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में व्यापक स्तर पर गो रक्षा अभियान चलाया जाएगा। लालगंज विधानसभा क्षेत्र में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, ग्राम प्रधान सुरेश पासवान, शेखर सरोज, सोनू राय, कृष्ण कुमार गुड्डू, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें