फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मुहल्लों पर रखी जाएगी विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। जिसका परिणाम भी जनपद में देखने को मिला है। कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा काफी कम हुआ है। अब जिला प्रशासन पूर्व में कंटेनमेंट जोन बनाए गए मुहल्लों की सूची तैयार करा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा जिस मुहल्ले में कोरोना संक्रमित मिले होंगे उन मुहल्लों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार की ओर से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद में कांट्रैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया गया है। अगर कोई कोरोना संक्रमित होता है तो उसके संपर्क में कितने लोग आए उन लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में अब डीएम ने उन मुहल्लों पर अपनी नजर गड़ा दी है जिन मुहल्लों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके निर्देश पर एडीएम प्रशासन सूची तैयार कराने में जुटे हैं। सूची तैयार होने के बाद देखा जाएगा किस मुहल्ले में कितने लोग संक्रमित मिले हैं। उस मुहल्ले में किस क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। यह सूची तैयार होने के बाद जिला प्रशासन इन मुहल्लों और गलियों पर विशेष निगरानी रखेगा।
कराए जाने वाले कार्य
आजमगढ़। सूची बनने के बाद जिन मुहल्लों और गलियों में कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा पाए जाएंगे उनमें जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। गली की साफ-सफाई कराई जाएगी और उसका दोनों टाइम सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही टीम लगाकर घर-घर सर्वे कराकर संदिग्धों की जांच कराई जाएगी। ताकि संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

हमारा प्रयास है कि कोरोना के संक्रमण को रोका जाए। इसके लिए डीएम की ओर से यह योजना बनाई गई है। सूची तैयार होने के बाद हमारा पूरा फोकस इन मुहल्ले और गलियों पर रहेेगा। ताकि दोबारा यहां पर कोरोना के संक्रमण को होने से रोका जा सके। - नरेेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें