फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और चेयरमैन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगा सोमवार से सभासदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईओ दिनेश चंद्र आर्य ने धरनारत सभासदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभासदों ने उनकी सारी बातों को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन बदरे आलम और अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या के साथ सभासदों के संबंधों में गतिरोध जारी हैं। दो माह निर्वाचित व नामित सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिख कर तीन साल में हुए विकास कार्यों, गाड़ियों आदि की खरीद पर खर्च धन का ब्यौरा मांगा था। ब्यौरा न मिलने से नाराज सभासदों ने 24 सितंबर को तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। ईओ दिनेश चंद्र आर्या को पांच अक्तूबर तक सारी जानकारी सभासदों को लिखित देने का निर्देश दिया था। सभासदों का कहना है कि समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधिशासी अधिकारी ने अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। उल्टे नगर पंचायत के मैनुअल की कॉपी हमें रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित कर हमें गुमराह करने का प्रयास किया। सभासदों का कहना था कि बगैर प्रस्ताव दिए ही नगर पंचायत में सारे विकास कार्य अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन करा रहे हैं। इसमें मानकों की अनदेखी हो रही है। जब जब हमने विरोध किया तब कहा गया कि सभासदों को जानकारी लेने का कोई अधिकार नहीं है। अब जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता और जानकारी नहीं मिल जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर नामित सभासद दिलीप सिंह, अजय श्रीवास्तव, निर्वाचित सभासद प्रमिला गौतम, ओमप्रकाश बिन्द, खोजमन यादव, सोनू यादव, भूखल राम, हाफिज हारून, मो. खालिद आदि 11 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें