फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की स्टेशनरी के लिए परिषदीय स्कूलों को मिलेगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अब स्टेशनरी के लिए भी धनराशि मिलेगी। अभी तक ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर आदि के लिए 1100 रुपये मिलते थे। 1200 रुपये बैंक खाते में डीबीअी के तहत भेजी जाएगी। विद्यार्थियों की सूची विभाग के अधिकारियों ने शासन को भेजी है। ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके। जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। उक्त विद्यालयों में करीब सवा चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में पंजीकृत छात्रों को डीबीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग ने 1200 रुपये देने की तैयारी की है। जिसके चलते विद्यार्थियों का ब्योरा जिला बेसिक शिक्षा विभाग से मांगा गया था। प्रेरणा पोर्टल पर हर छात्र की पूरी जानकारी फीड कराई गई है। जो नए नामांकन हो रहे हैं, वहां सात जुलाई तक के निर्देश हैं। इस सत्र में अतिरिक्त मिलने वाले 100 रुपये में दो-दो पेंसिल, पेन, रबर के अलावा चार कापी खरीदनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं दी जाती है। अब स्टेशनरी के लिए भी भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें