अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में कार्यशाला को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र। सं
अजमतगढ़ ब्लाॅक सभागार में प्रधानाध्यापकों व प्रधानों की कार्यशाला
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाॅक सभागार में प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि 19 पैरामीटर पर काम करने से कॉन्वेंट की तरह परिषदीय स्कूल नजर आ रहे हैं। इसमें परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र, एसआरजी रामबदन यादव, नगर पंचायत अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी, बीईओ कुलदीप नारायण सिंह ने किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार विद्यालयों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अजमतगढ़ के सभी विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर के तहत कार्य कराकर सुसज्जित किया गया है। अब परिषदीय विद्यालय भी कॉन्वेंट स्कूल की तरह नजर आ रहे हैं। बीईओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर के कार्य कराए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के तहत सुसज्जित किया गया है। बच्चों को समझने और बताने के लिए अनेक प्रकार की किट उपलब्ध कराई गई है। नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी ने कहा नगर पंचायत में चार विद्यालयों को कायाकल्प के तहत कार्य कराया जा रहा है। संचालन डॉ. हरिकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर राम सिंह, राजेंद्र मौर्य, कमल नयन यादव, संगीता मौर्या, प्रतिमा माधुरी, जर्रार हुसैन, राजमणि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विद्यालयों का कायाकल्प
अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय प्रथम : 15 लाख
प्राथमिक विद्यालय द्वितीय : 18 लाख