फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तरवां सब स्टेशन के जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज तहसील अंतर्गत तरवां सब स्टेशन पर तैनात जेई मनोज गुप्ता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो-वीडियो (जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती) में जेई को कार्रवाई और प्राथमिकी का भय दिखाकर उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क मांगते हुए और अधिवक्ताओं को अपमानित करते हुए सुना जा सकता है। इसकी शिकायत उर्जा मंत्री से भी की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई मनोज गुप्ता उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर धन उगाही करते हैं और सरकारी फोन भी नहीं उठाते। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा मंत्री और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जेई मनोज गुप्ता ने कहा कि वायरल ऑडियो-वीडियो फर्जी है और उनके खिलाफ गलत अफवाह फैलाई जा रही है। वहीं, अधिशासी अभियंता लालगंज महेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें