फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 80 पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 916

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 80 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष भी संक्रमित पाई गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से उनके पति की मौत हो गई थी। सोमवार को 69 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक 1854 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 909 स्वस्थ हो चुके हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) से 41, आरटी-पीसीआर से 36, ट्रू नॉट मशीन से तीन केस सामने आए हैं। मंगलवार को भी 57 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 916 पहुंच गई है। रिकवरी दर 49 फीसद के आसपास है। अब तक 34 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को एंटीजेन किट से मिले मरीजों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर में 38 सैंपल लिए गए। में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी ग्रामसभा रंजीतपट्टी के हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों को पॉजिटिव होने पर हड़कंप मचा हुआ है। सरायमीर पीएचसी मिर्जापुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने टीम के साथ पवई लाडपुर में 60 लोगों की सैंपलिंग की। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संक्रमित महिला आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी पत्नी हैं। रानी की सराय प्राथमिक सवास्थ्य केंद्र पर 70 लोगों की सैपलिंग की गई। दो पाजिटिव मिले हैं। एक सेठवल गांव का और एक पीएचसी का कर्मचारी है। मेंहनगर के खुटहन गांव में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने कंटेन्मेंट जोन बना सील कर दिया है। अजमतगढ़ ब्लाक में सगड़ी तहसील बार अध्यक्ष समेत तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तहसील परिसर में पीएचसी अजमतगढ़ की ओर से 66 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें तहसील बार अध्यक्ष, रजिस्टार कानूनगो और 37 वर्षीय छतरपुर खुशहाल निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सठियालंव के कुकुरसंडा में दो, काशीपुर में दो, मोहब्बतपुर में दो, बम्हौर में एक, बिहरोजपुरस संक्रमित मिला हैं। अहरौला के हासांपुर में एक, अजमतगढ़ के छतरपुर में एक, अहिरौली में एक, चंगई पुर में एक, फूलपुर के शनीचर बाजार में एक, तरवां के रासेपुर में एक, महाराजगंज के चांदपुर में एक, लालगंज के कांता खुर्द में एक, बिलरियागंज के परारी परानपुर में एक संक्रमित मिला है। शहर के आराजीबाग में एक ही परिवार में तीन, खैरातपुर में एक, मोहल्ला कटरा में एक, हुसैनगंज में एक, रैदोपुर में एक, भदुली में एक, कोलबाज बहादुर में एक, हीरापट्टी में एक, शिवाजी नगर में हीरापट्टी में एक ही परिवार में तीन संक्रमित मिले है।
वहीं, आरटी-पीसीआर और ट्रूनॉट से हुई जांच में पवई में एक, सठियांव में एक, बनकट में एकस, अजमतगढ़ में एक, ब्लाक अजमतगढ़ में एक, यूबीआई कोयलसा में एक, जगदीशपुर में दो, सुलेमपुर में एक, दाही अहरौला में एक, पखनपुर में एक, सठियांव के ओझौली में सात, निजामाबाद के महरनिया में एक, तरवां के रासेपुर में एक, रानी की सराय के सुंभी में एक, ओंकारपुर धुरिया में एक, सिधौना में एक, छाउ में एक, बरदह में एक, सेमरी में एक, पीएनसी किशुनदासपुर में एक संक्रमिल मिला है। शहर कोतवाली में दो, एलवल में एक, कोलघाट में एक, चउटा में एक, आराजीबाग में एक, बाहरीपुर में एक, लछिरामपुर में एक, गोपालपुर में एक, पारा में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें