फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ः आजमगढ़ में 13 देशों से आने वालों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वायरस को लेकर जिले में अभी कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कई अन्य विभाग अलर्ट पर है। कुल 13 देशों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट व बंदरगाह से ही इन 13 देशों से आने वालों की सूची सीएमओ कार्यालय आ जा रही है। जिसके बाद जिले स्तर पर बनी टास्क फोर्स संबंधित मरीज तक पहुंच कर उसकी जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चीन से फैला कोरोना कई देशों में फैल चुका है। इस देशों में इटली, इराक, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, कोरिया व हांगकांग शामिल है। इन देशों से होकर आने वाले लोगों पर ही खास तौर से नजर रखी जा रही है। जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिला अस्पताल के साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज में अलग वार्ड स्थापित कर वहां डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों की टीम तैनात कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इन देशों से आने वाले लोगों की जांच वैसे तो एयरपोर्ट व बंदरगाह पर ही कर ली जा रही है, लेकिन इसके साथ ही इनकी सूची वहां से भेज दी जा रही है। जिले में इन दिनों से लौटने वाले लगभग दो दर्जन भर लोगों की सूची अब तक आ चुकी है। जिन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध नहीं है। फिर भी पूरा महकमा अलर्ट पर है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए हम तैयार है और अपनी सारी तैयारियों को सुदृढ़ रखे हुए है। बाहर से आये चार लोगों का सेंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट आ गई है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे 14 दिन तक आइसोलेशन पर रखने का निर्देश है। इसके लिए भी सारी तैयारी स्वास्थ्य महकमे ने कर रखी है।
डॉ. मनीष के नेतृत्व में बनी है टीम
आजमगढ़। कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर चल रहे स्वास्थ्य महकमे ने जिले स्तर पर एक रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर रखा है। जिसका प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष शाह को बनाया गया है। एयरपोर्ट व बंदरगाह से आने वाली सूची के आधार पर यह टीम तत्काल संबंधित व्यक्ति तक पहुंच रही है और यदि मरीज जरा भी संदिग्ध लग रहा है तो उसके ब्लड का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अब तक आयी दो दर्जन भर लोगों की सूची में से मात्र चार संदिग्ध मिले थे, वे भी जांच के बाद निगेटिव पाये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें