फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ के पार पहुंचा कोरोना संदिग्धों का आकड़ा

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर राशन की दुकान पर खरीदारी के दौरान भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संदिग्धों की संख्या आठ सौ के पार पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को कुल 124 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट जिले में पहुंची। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिससे स्वास्थ्य महकमा के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया है। शुक्रवार को शहर के 31 लोगों के साथ कुल 48 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य रूप से डोर टू डोर सर्वे के दौरान शहर में चिन्हित लोगों की सैंपलिंग करायी गई। शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में से 31 शहर के तथा शेष राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के कलेक्शन सेंटर से भेजे गए थे। जिले में अब कोरोना संदिग्धों की कुल संख्या 842 हो गयी है। जिसमें 623 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 615 निगेटिव व 8 पॉजिटिव रहे है। सातों पॉजिटिव में तीन मरीज जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व गाजियाबाद के थे पूरी तरह से ठीक हो चुके है और शेल्टर हाउस में रखे गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें