फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुंभी के संदिग्ध सिपाही के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन दिन पहले मेडिकल कालेज में गंभीर हालत में भर्ती जहानागंज के शुंभी निवासी संदिग्ध व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कुछ दिनों पहले अमेठी जनपद में संक्रमित मिले मेंहनगर के सिपाही के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस उक्त गांव के लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में तीन दिन पहने जहानागंज के शुंभी और नेतपुर के दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। दोनों को कोरोना का गंभीर संक्रमण मानकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। इसमें नेतपुर निवासी की लखनऊ जाते समय मौत हो गई थी उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं, शुंभी निवासी को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती करा दिया गया था। रविवार को उसकी भी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई, जो निगेटिव आई है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि उसकी हालत में भी सुधार हो रहा है। वहीं, कुछ दिनों मेंहनगर के गांव वासुपुर निवासी सिपाही भी अमेठी में कोरोना संक्रमित पाया गया था। वो घर छुट्टी पर आया था। छह मई को अमेठी में जांच कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद यहां उसके परिजनों की सैंपलिंग कराई गई थी। उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 14 मई के भेजे गए 37 सैंपल में 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें