फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : आजमगढ़ में सैंपल कलेक्शन की रफ्तार फिर हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है। लोगों में स्वास्थ्य विभाग की इस कवायद के चलते इस बात की चिंता बढ़ती जा रही है कि कहीं भारी न पड़ जाए। बीते तीन दिनों में जांच के लिए भेजे गए सैंपलों के आंकड़े पर गौर करें तो मात्र 60 सैंपल ही जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें सबसे कम सैंपल मंगलवार को भेजे गए थे।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण पर अब तक लगाम नहीं लगा है। अब तक मिले आठ कोरोना पॉजिटिव में चार ठीक हो चुके हैं तो वहीं अभी चार राजकीय मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दो कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले की बात की जाए तो फिलहाल स्थिति सामान्य ही नजर आ रही है लेकिन सैंपल कलेक्शन की धीमी हुई रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी की मानें तो स्वास्थ्य विभाग सैंपल कलेक्शन की रफ्तार धीमी किए जाने पर लोग यह भी चर्चा करने लगे हैं कि कहीं स्वास्थ्य महकमा अब कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के बजाए दबाने में तो नहीं जुट गया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विभाग की यह कवायद कहीं जिले के लिए भारी न पड़ जाए। इसके पूर्व भी जिले में सैंपल कलेक्शन की गति सुस्त हुई थी। उस समय बीटीएम की कमी मुख्य कारण बताया गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में बीटीएम पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
तीन दिनों में मात्र 60 सैंपल कलेक्शन
बीते तीन दिनों में जिले से मात्र 60 सैंपल ही जांच के लिए भेजे गये है। सोमवार को 24, मंगलवार को मात्र 16 व बुधवार को 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। इसके पूर्व की बात की जाए तो बीते रविवार को 44 व शनिवार को 87 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

विभाग ने सैंपल कलेक्शन रोका नहीं है। वर्तमान में जिले में कोरोना संदिग्ध नहीं है, जिसके चलते ही कम कलेक्शन हो रहा है। मुबारकपुर व सठियांव के कुछ लोग बचे हैं, उनका ही सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। डोर टू दो हुए सर्वे में चिह्नित किए गए लगभग सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। वर्तमान में विभाग के पास 250 के लगभग बीटीएम उपलब्ध है। सैंपल कलेक्शन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो रही है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें