फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महाराष्ट्र और गुजरात के प्रवासियों को चैलेंज मान रहा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग भी आशंकित

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान ट्रक पर सवार हो कर अपने घरों के लिए जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार के प्रयास पर जनपद में प्रवासियों का आगमन शुरू हो चुकी है। गुरुवार को मध्यप्रदेश से कुछ प्रवासियों के आने की बात कही जा रही थी। जनपद में कुल 15 हजार से ज्यादा प्रवासियों के आने की संभावना है। इसमें महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले प्रवासियों को जिला प्रशासन जहां चुनौती मान रहा है वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी इन्हें लेकर आशंकित है। इन प्रवासियों के लिए क्वारंटीन शेल्टरहोम में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्ति की ओर है। इसके बाद शासन की ओर से फैसला लिया जाएगा कि कहां किस प्रकार की छूट दी जा सकती है। इससे पहले चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है। इस क्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों में फंसे प्रवासियों को उनके होम टाउन में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है ताकि छूट की दशा में भगदड़ की स्थिति न हो। प्रदेश सरकार विभिन्न प्रदेशों में फंसे प्रवासियों को उनके गृह जिलों में वापस ला रही है। इस लिहाज से प्रत्येक ब्लाक में 700 लोगों के रहने के लिए क्वारंटीन शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। अभी तक हरियाणा और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 प्रवासी आ चुके हैं जिन्हें क्वारंटीन किया जा चुका है। गुरुवार को मध्यप्रदेश से प्रवासियों के आने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं जिला प्रशासन गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों को अपने लिए सबसे बड़ा चैलेंज मान रहा है। क्योंकि यहां कोरोना संक्रमण की हालत देश में सबसे ज्यादा खराब है।
यहां से आ सकते हैं ज्यादा प्रवासी
आजमगढ़। ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा के साथ ही एनसीआर और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर प्रवासी जनपद आ चुके हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में जनपद के काफी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे स्थिति में यहां से आने वाले प्रवासियों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

दोनों प्रदेशों में संक्रमण की संख्या सबसे ज्यादा है। इसलिए यहां के प्रवासियों को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी। यहां से ज्यादा लोगों के आने की संभावना भी है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें