फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Azamgarh: छुट्टी या बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिसकर्मियों को करानी होगी जांच, एंटीजन किट से होगा टेस्ट

Fri, 07 Aug 2020 10:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने पूरे प्रदेश में पुलिस महकमे को काफी परेशान किया है। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों के लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने से पुलिस और प्रशासन दोनों सकते में है। ऐसे में आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि छुट्टी से लौटने वाला और बाहरी जनपद से वापस आने वाले पहले एंटीजेन से टेस्ट कराएं और निगेटिव आने के बाद ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमण से गुरुवार शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 53 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 11 रविवार को ही मिले थे। वहीं, पीएससी कैंप में 11 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ये आंकड़े पुलिस महकमें के साथ ही जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लगीरें खींच रहे हैं। पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने से क्राइम कंट्रोल और व्यवस्था बनाने में भी परेशानियां शुरू हो गई है।

इसको लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश या किसी अन्य कारण से जनपद के बाहर जाने वाले पुलिसकर्मी जनपद वापसी पर रोजवेज परिसर में लगे एंटीजेन टेस्ट स्टैटिक बूथ या सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर पहले किट से अपनी कोरोना टेस्ट कराएंगे। निगेटिव होने पर ही वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। पॉजिटिव आने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेट कराने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें