फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बसों में कोविड-19 के नियम ताक पर, कोरोना गाइड लाइन का हो रहा उल्लंघन

विज्ञापन
रोडवेज पर बिना मॉस्क लगाऐ बस पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी रोडवेज स्टैंड और बसों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां न लोगों को मास्क की फिक्र है और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल। लापरवाही में यात्री भी पीछे नहीं हैं। बिना मास्क के यात्रा उनकी आदतों में शुमार होती जा रही है। रोडवेज बस स्टेशन पर बुधवार को अमर उजाला की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कुछ ऐसे हालात नजर आए। जाहिर है कि सरकारी बसों के कारण भी संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। अनलॉक में रोडवेज की शुरुआत हुई तो यात्री सुरक्षा का ख्याल रखा गया। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बस स्टैंड पर बल्लियां लगाई गईं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ ही उनका ब्योरा भी दर्ज किया जाता था। अब यहां बल्लियां उखड़ गई हैं। कहीं से भी यात्रियों को बस में सवार होने की छूट है। यात्रियों की स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही है। खुद चालक और परिचालक मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में यात्री भी लापरवाही में शामिल हो रहे। उन्हें अपनी सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं है। रोडवेज पर की गई व्यवस्थाएं बस कोरम पूरा करने के लिए हैं। रोडवेज पर जांच के लिए एक डेस्क बनाया गया है। जिस पर एक कर्मचारी रहता है। वह भी मात्र कोरम पूरा करता है। अंदर आने व जाने वालों की कोई जांच नहीं हो रही है। सभी व्यवस्थाएं बस नाम मात्र ही है। आरएम अतुल त्रिपाठी ने बताया कि नियमों का पालन हो रहा है मैं खुद भी निरीक्षण करता हूं। चालक और परिचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश हैं, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा बस स्टैंड पर एनाउंसमेंट करके यात्रियों को नियमों की जानकारी दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें