आजमगढ़। जनपद में सोमवार को सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत 42 नये संक्रमित मिले है। रविवार को 57 संक्रमित मिले थे। 40संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अभी तक कुल 4226 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3646 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 517 पहुंच गई है। रिकवरी दर 86 फीसद के आसपास है। अब तक 84 मरीजों की मौत हुई हैं।
जनपद में सोमवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में थाना निजामाबाद में एक, पुलिस लाइन में एक, शहर कोतवाली में एक, बलरामपुर पुलिस चौकी में एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है।
मार्टीनगंज के रंगडीह में एक, ठेकमा के विजौली में एक, नोनारी में एक, शहरवाजिदपुर में एक, अतरौलिया कस्बे में दो, महाराजगंज के तोनहरी में एक, परशुपुर भगवानपुर में एक, बिलरियागंज में एक, चकडीह सिधौना में एक, सरवाना लालगंज में एक, मौलानापुर माफी में एक, सम्मोपुर में एक, बरौरा बुजर्ग में एक, एसबीआई फूलपुर में एक, बस स्टाप फूलपुर में एक, यूबीआई बस्ती भुजबल में एक, बिंद्रा बाजार में एक, उसरगांवा में एक, नर्वे में एक, महाराजगंज के खाजीयावार में दो, पिहार में एक, अतरडीहा में एक, सुखीपुर में एक संक्रमित मिला है।