आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। शुक्रवार को भी एक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस बढ़ कर छह हो गए। इनमें से दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं।
यूपी के आजमगढ़ जिले में भी कोरोना वायरस ने अपना प्रभाव दिखाने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला है। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले में एक्टिव केस अब जहां छह हो गए है तो वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या भी अब दो हो गई है।
विज्ञापन
धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण जिले में गंभीर रूप लेता जा रहा है। सबसे पहले जिले के चार लोग गैर जनपदों में संक्रमित मिले थे। इसके दो दिन बाद ही जिले में हुई जांच में दो संक्रमित मिले। अगले ही दिन फूलपुर क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला की वाराणसी के निजी अस्पताल में हुई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उसे वाराणसी से लेवल थ्री अस्पताल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को भी एक मरीज बीएचयू वाराणसी में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ नियाज हसन ने बताया कि कंधरापुर क्षेत्र का 10 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बालक टीबी का गंभीर रोगी है। अब मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है। ये भी पढ़ें: वाराणसी में BHU के डॉक्टर समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले, एक अस्पताल में भर्ती
सीएमओ डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें। जिले में एक्टिव केस बढ़ कर छह हो गए हैं। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं।