फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 सैंपलों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच बुधवार को एक राहत भरी खबर आई है। बुधवार को 113 सैंपलों की रिपोर्ट आई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। उक्त रिपोर्ट 16 व 17 मई को कराए गए प्रवासी श्रमिकों के रैंडम सैंपलिंग की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कुल 113 पेडिंग सैंपलों की रिपोर्ट आई और सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं बुधवार को 50 नए संदिग्धों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना संदिग्धों का कुल आंकड़ा 1800 पर पहुंच गया है। जिसमें 1498 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 15 पॉजिटिव व शेष1484 की रिपोर्ट निगेटिव है। 15 पॉजिटिव में 9 पूरी तरह से ठीक हो चुके है और एक की मौत हो गई है। वहीं शेष पांच मेडिकल कालेज में आईसोलेट है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार को जो रिपोर्ट आई है वह सभी प्रवासी श्रमिकों की है। ज्यादातर सैंपल कलेक्टशन शेल्टर होम पर भेजे गए प्रवासी श्रमिकों के है। जिसे रैंडम आधार पर कलेक्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें