आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ में शुक्रवार को गृह प्रवेश का आयोजन विधि विधान से किया गया। वहीं, विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 27 नवंबर को आयोजित होगा है। गृह प्रवेश तीन ब्राह्मणों ने कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा से संपन्न कराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव, डीएवी के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र यादव, राजकीय महाविद्यालय अंबारी के प्राचार्य डा. यादवेन्द्र आर्य, प्रोफेसर मदन मोहन पांडेय, डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह, डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह, डॉक्टर जेपी यादव, डॉ वीरेंद्र दुबे मौजूद थे। बता दें कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग 51 एकड़ क्षेत्र में हो रहा है। जिसमें पांच विंग बनकर तैयार है। प्रशासनिक भवन में आज हवन पूजन का आयोजन कर वहां पर विधिवत कामकाज की शुरुआत कर दी गई है। आने वाले कल में विश्वविद्यालय वहीं से संचालित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में कुलपति आवास के साथ साथ कर्मचारी आवास, कक्षाओं के संचालन के लिए कई शैक्षणिक भवन एक और दो बन चुके हैं। स्नातक एवं परास्नातक के छात्रों का प्रवेश भी हो चुका है। जल्द ही वहां कक्षाएं संचालित होंगी। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र कुमार पांडेय ने अवगत कराया कि जल्द ही विश्वविद्यालय परिसर में पूरी तरह गतिमान हो जाएगा तथा मुख्य सड़क आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग से फोरलेन सड़क से इसे जोड़ दिया जाएगा जहां तक विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर सड़कों के निर्माण की बात है पीडब्ल्यूडी विभाग ने आश्वत किया है कि अगले 15 दिन में सड़कों का निर्माण हो जाएगा कार्य पूरी गति से प्रगति पर है। उम्मीद भी है जल्द ही पीडब्ल्यूडी आपने मानक के अनुसार अपने कार्य पूर्ण कर हमें लगभग 15 दिन में हैंडओवर कर देगा। इस अवसर पर मनोज राय, रमेश सिंह, केके सिंह, आदित्य, विवेकानंद, शैलेंद्र प्रजापति, अमर सिंह, कार्तिकेय, प्रदीप कुमार मौर्य, धर्मेंद्र, ऋतुराज आदि उपस्थित रहे।